मेरी पसंद की लड़की।।
यूँ तो यहां हर इंसान बना है प्यार के लिए, हर लड़का बना है चाहत के लिए, हर लड़की बनी है मोहब्बत के लिए... मगर अक्सर लोग पूछते हैं मुझसे मेरी पसंद... तो दोस्तों आज का मेरा ये blog (मेरी पसंद की लड़की ) थोड़ा पर्सनल है मगर आप मेरे अपने हो इसलिए Share करना तो बनता है... एक लड़की जो दिखने में बहुत खूबसूरत ना हो मगर प्यारी हो, जो रंगत से थोड़ी सांवली हो जिसकी मुस्कान सबसे निराली हो... जिसने की हो कभी किसी से बहुत सच्ची मोहब्बत और खाया हो धोखा अपने महबूब से। जो टूट चुकी हो कसमें, वादे और वफ़ाएँ निभाते निभाते। जिसकी खोज खत्म हो गयी हो, जिसकी अब कोई चाहत ना रही हो... जो खाली Drawing ki notebook सी हो.... बस वो मिल जाए मुझे, जिसे पता हो अकेलापन क्या होता है, जिसे पता हो बेबसी किसे कहते हैं, जिसे पता हो इस दुनिया की कवायदें क्या हैैं।। बस वो मिल जाए मुझे यहीं कहीं।। मेरी पसंद की लड़की....