संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निराश लोग

  नमस्कार दोस्तों  🙏 आज मैं बात करने जा रहा हूं उन लोगों की  जो हमेशा ही निराश और हताश रहते हैं। निराशा से भरे हुए ये लोग खुद के द्वारा पैदा की हुई  negative vibes के बीच घिरे रहते हैं जो इनके लिए तो भयावह है ही और आस पास के लोगों के लिए भी नुकसानदेय रहता है।। इतनी निराशा किस लिए? (1 )  नौकरी - जैसा कि हम सब जानते हैं  आज के समय में युवाओं की निराशा का सबसे बड़ा कारण बेरोज़गारी है। (२) असफलता - यह निराशा का एक महत्वपूर्ण कारण है ।  कोई प्रेम में असफल हो गया तो कोई पढ़ाई में । लेकिन मित्रों हमे समझना चाहिए कि ये सब जीवन के ही पहलू हैं।  असफलता से ही सफल होने की ललक पैदा होती है। We should think about positive things  of our life.  हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अंत हमेशा सुखद ही होगा, अगर यह सुखद नही है तो अभी अंत नहीं है।

यादें

चित्र
 जब तुमसे हर रोज बात होती थी तो लगता था कोई है जो हर पल  मेरे साथ है... मैं जानता हूं तुम मुझसे बहुत प्यार करती हो और मैं भी...   अभी  मैं एक नए शहर नई जगह पर हूं जहां मेरा कोई नहीं है मैं अकेला हूं इस नए शहर की गलियों में...  यहां कोई नहीं पूछता तुम कैसे हो खाना खाया या नहीं,  कोई नहीं पूछता कि मैं इस किराए के घर में  खुश  हूं या नहीं... हां मगर जब भी अकेले में आंखें बंद  करता हूं तो महसूस होता है कि तुम आज भी हो मेरे साथ हर पल हर वक्त...और फिर मुस्कुराने लगता हूं तुम्हारे साथ गुजारे लम्हों को याद करके, वो लम्हे मेरी जिंदगी के  सबसे हसीन लम्हे थे।   सर्दी  की ये ठंडी हवाएं जब मुझे  छूती हैं तो महसूस होता है तुम्हारा स्पर्श, जैसे ये हवाएं तुम्हें छूकर  आई हो।।  बहुत याद आती है तुम्हारी और मां की।। दिन में तो संभाल लेता हूं तुम्हारी यादों से खुद को.. मगर शाम  को सर्दी की ठंडी लहर जब मेरे बदन को छूती है तो मैं खुद को रोक नहीं पाता... और  छा जाती  हैं कुछ  ओस की बूंदे मेरी पलकों पर भी, ...